इस आर्टिकल में आपको हम इनपुट डिवाइस क्या है और इनपुट डिवाइस के नाम उनके चित्र के साथ बताने वाले है। आपको आज हम इनपुट डिवाइस के 10 उदाहरण भी देंगे।
इनपुट डिवाइस क्या है (Input Device Kya hai)
एक कम्प्यूटर में इनपुट तथा आउटपुट दोनों उपकरण होते हैं। जिन यंत्रों के द्वारा डेटा इनपुट किया जाता है अर्थात् जिन यंत्रों से आँकड़ें, शब्द या निर्देश मेमोरी में डाले जाते हैं, इनपुट डिवाइसेस कहलाते हैं। दूसरे शब्दों में ये ऐसे यंत्र जिनके द्वारा हम कम्प्यूटर को निर्देश देते हैं और कम्प्यूटर उन पर प्रोग्राम के अनुरूप कार्य करता है। जैसे कि की-बोर्ड, माउस आदि । कुछ प्रमुख इनपुट डिवाइस के उदाहरण निम्नलिखित हैं:
इनपुट डिवाइस के 15 उदाहरण
- की-बोर्ड (Key – Board)
- माउस (Mouse )
- ट्रैकबॉल (Trackball)
- जॉयस्टिक (Joystick)
- स्कैनर (Scanner)
- माइक्रोफोन (Microphone )
- वेब कैम (Web Cam)
- बार कोड रीडर (Bar Code Reader)
- ओ सी आर (OCR-Optical Character Reader )
- एम आई सी आर (MICR-Magnetic Ink Character Reader)
- ओ एम आर (OMR-Optical Mark Reader)
- किमबॉल टैग रीडर (Kimball Tag Reader)
- स्पीच रेकग्निशन सिस्टम (Speech Recognition System)
- लाइट पेन (Light Pen)
- टच स्क्रीन (Touch Screen )
सभी इनपुट डिवाइस की परिभाषा और उनके कार्य के बै जानकारी लेंगे। अगर आपका कोई सवाल बच जाता है तो हमे कमेंट करके पूछ सकते हो।
1. की-बोर्ड (Key Board) कौन सी डिवाइस है?
की-बोर्ड किसी भी कम्प्यूटर की प्रमुख इनपुट डिवाइस है। जिनके प्रयोग से कम्प्यूटर में टेक्स्ट तथा न्यूमैरिकल डेटा निवेश ( entry ) कर सकते हैं। की-बोर्ड में सारे अक्षर टाइपराइटर की तरह क्रम में होते हैं, लेकिन इसमें टाइपराइटर से ज्यादा बटन होते हैं। इसमें कुछ फंक्शन बटन होते हैं जिनको बार-बार किये जाने वाले कार्यों के लिए पूर्व निर्धारित किया जा सकता है।
जैसे- F1 बटन को सहायता (Help) के लिए प्रोग्राम किया जाता है। की बोर्ड को कम्प्यूटर से जोड़ने के लिए एक विशेष जगह ( Port) बनी होती है, लेकिन की-बोर्ड भी आते हैं जिन्हें सिस्टम से जोड़ने की जरूरत नहीं होती है। की बोर्ड में पाँच प्रकार आजकल USB की-बोर्ड आते हैं जो कम्प्यूटर के USB पोर्ट में लग जाते हैं तथा वायरलेस के की (Key) होते हैं। की-बोर्ड के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़े की-बोर्ड क्या होता है?
2. माउस (Mouse) कौन सी डिवाइस है?
माउस एक इनपुट डिवाइस है। डगलस सी इंजेल्वरर्ट ने 1977 में इसका आविष्कार किया था। इसमें लेफ्ट बटन, राइट बटन और बीच में एक स्क्रौल व्हील होता है। माउस के उपयोग करने से हमें की बोर्ड के किसी बटन को याद रखने की आवश्यकता नहीं होती है, बस माउस के प्वाइंटर (Pointer ) को स्क्रीन पर किसी नियत स्थान पर क्लिक करना होता है। इसे प्वाइंनटिंग डिवाइस भी कहते हैं।माउस के बारे में और अधिक जानकारी लेने के लिए इस आर्टिकल को पढ़े माउस क्या होता हैं।
3. ट्रैकबॉल (Trackball) कौन सी डिवाइस है?
यह माउस का ही एक विकल्प है। इसके ऊपर एक बॉल होता है जिसे हाथ से घुमाकर प्लाइंटर की दिशा में परिवर्तन किया जाता है। मुख्यतः इसका उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में, कैड (CAD) तथा कैम (CAM) में किया जाता है।
4. जॉयस्टिक (Joystick) कौन सी डिवाइस है?
यह एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग विडियो तथा कम्प्यूटर गेम खेलने में होता है। इसकी भी कार्य प्रणाली ट्रैक बॉल की तरह होती है, केवल बॉल की जगह इसमें एक छड़ी (Stick) लगी होती है ।
5. स्कैनर (Scanner) कौन सी डिवाइस है?
इसका उपयोग टेक्स्ट (Text) या चित्र (Image) को डिजिटल रूप में परिवर्तित करने में होता है जिसे हमलोग स्क्रीन पर देख सकते हैं। इन स्कैन चित्रों का उपयोग भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में किया जा सकता है। इन स्कैन चित्रों को मेमोरी या सीडी में सुरक्षित रखा या कोई प्रोसेस या एडिटींग किया जा सकता है । यह भी इनपुट डिवाइस है। यह फोटो कॉपियर मशीन की तरह दिखता है। काउन्टर पर बैठे सेल्स क्लर्क किसी वस्तु का टैग स्कैन कर सोस डाटा ऑटोमेसन का प्रयोग करता है।
6. वेबकैम (Webcam) कौन सी डिवाइस है?
इसका प्रयोग इंटरनेट पर फोटो देखने तथा फोटो लेने के लिए होता है। इसका उपयोग कर इंटरनेट की सहायता से दूर बैठे आदमी का फोटो देख सकते हैं, परन्तु दूसरे व्यक्ति के पास भी webcam उपलब्ध होना चाहिए। यह डिजिटल कैमरे की तरह होता है जिसे कम्प्यूटर से जोड़कर इनपुट डिवाइस के रूप में उपयोग होता है।
7. माइक्रोफोन (Microphone) कौन सी डिवाइस है?
इस इनपुट डिवाइस का प्रयोग किसी भी आवाज को रिकार्ड करने में होता है।
8. बार कोड रीडर (Bar Code Reader ) कौन सी डिवाइस है?
यह Point of sales डेटा रिकॉर्डिंग है। आजकल सुपर मार्केट में मूल्यों है तथा डेटा अपडेट करने के लिए उपयोग किया जाता को है। सुपर मार्केट में सामान के ऊपर जो सफेद और काली
इसका लाइन बनी होती वह बार कोड है। जिसे बार कोड रीडर जो एक स्कैनिंग डिवाइस है के द्वारा स्कैन कर डिजिटल रूप में कम्प्यूटर में भेजा जाता है। आजकल बार कोड रीडर का उपयोग सुपर मार्केट, पुस्तकालय, बैंक तथा पोस्ट ऑफिस में भी किया जाता है।
9. ओ सी आर (OCR-Optical Characters Recognition) कौन सी डिवाइस है?
यह टाइप या हाथ से लिखे हुए डेटा को भी पढ़ सकता है। यह स्कैनर तथा विशेष सॉफ्टवेयर का संयोजन है जो प्रिन्टेड डेटा या हस्तलिखित डेटा को ASCII में रूपान्तरित कर देता है। इसका उपयोग कागजी रिकॉर्ड को electric filing तथा स्कैन चालान को स्प्रेडशीट में परिवर्तित करने में होता है।
10. एम आई सी आर कौन सी डिवाइस है? (MICR-Magnetic Ink Character Reader)
खास चुम्बकीय स्याही से लिखे अक्षरों या डाक्यूमेंट को इसके द्वारा पढ़ा जाता है, या कम्प्यूटर में संग्रह किया जाता है। बैंकों में इस तकनीक का व्यापक उपयोग होता है। चुम्बकीय स्याही और विशेष फॉन्ट का संयोजन से प्रति घंटे हजारों चेक स्कैन किया जा सकता है। जिससे समय की बचत तथा तीव्र गति से कार्य सम्पादित किया जा सकता है।
11. ओ एम आर कौन सी डिवाइस है? (OMR-Optical Mark Reader)
यह एक इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग फार्म या कार्ड पर विशिष्ट स्थानों पर डाले गये चिह्नों को पढ़ने में होता है। इसमें उच्च तीव्रता वाले प्रकाशीय किरणों को डालकर चिह्नों को पढ़ा जाता है। इसका उपयोग लॉटरी टिकट, ऑफिसियल फार्म तथा वस्तुनिष्ठ उत्तर पुस्तिकाओं को जाँचने में होता है।
12. किमबॉल टैग रीडर कौन सी डिवाइस है? (Kimball Tag Reader)
किमबॉल टैग एक छोटा-सा कार्ड है जिसमें छेद पंच रहते हैं। जैसे किसी दुकान में कपड़े में कार्ड लगा रहता है जिसे खरीदने बाद निकाल दिया जाता है और कम्प्यूटर केन्द्र में प्रोसेसिंग के लिए भेज दिया जाता है।
13. स्पीच रिकग्निशन सिस्टम कौन सी डिवाइस है? (Speech Recognition System)
स्पीच रिकग्निश माइक्रोफोन या टेलीफोन द्वारा बोले गये शब्दों के सेट को पकड़कर ध्वनि में परिवर्तित कर की क्रिया है। रेकग्नाइज्ड शब्दों को कमांड और नियंत्रण, डाटा प्रविष्टि और दस्तावेज तैयार करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। स्पीच रेकग्निशन सिस्टम, बोले हुए शब्दों को मशीन के पढ़ने लायक इनपुट में बदल देता है। इसका उपयोग Voice डायलॉग, सरल डाटा प्रविष्टि, स्पीच से टेक्स्ट प्रोसेसिंग तथा हवाई जहाज कॉकपिट में होता है।
14. प्रकाशीय कलम (Light Pen) कौन सी डिवाइस है?
यह एक इनपुट डिवाइस है। इसका उपयोग (direct) स्क्रीन पर कुछ भी लिखने, चित्र बनाने में होता है ।
15. टच स्क्रीन (Touch Screen) कौन सी डिवाइस है?
यह एक इनपुट डिवाइस है। जब हम इस स्क्रीन को स्पर्श करते हैं तो यह पता लगा लेता है कि हमने इसे कहाँ स्पर्श किया है। इसका उपयोग बैंकों में एटीएम तथा सार्वजनिक सूचना केन्द्रों में स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्पों का चयन करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग संगीत सुनने के लिए होता है।
इनपुट डिवाइस कितने होते हैं?
इनपुट डिवाइस की संख्या को हम फिक्स नहीं कर सकते लेकिन एक अंदाजे से वर्तमान समय में 15+ इनपुट डिवाइस है।
इनपुट डिवाइस क्या है परिभाषा?
ऐसे यंत्र जिनके द्वारा हम कम्प्यूटर को निर्देश देते हैं और कम्प्यूटर उन पर प्रोग्राम के अनुरूप कार्य करता है। जैसे कि की-बोर्ड, माउस आदि।
इनपुट डिवाइस कौन कौन से हैं?
की-बोर्ड, माउस, जॉयस्टिक, स्कैनर, माइक्रोफोन, वेब कैम, बार कोड रीडर आदि सभी इनपुट डिवाइस है।
इनपुट डिवाइस के 10 उदाहरण कौन से है?
10 इनपुट डिवाइस के उदाहरण प्रकार से है :
1. KeyBoard
2. Mouse
3. Trackball
4. Joystick
5. Scanner
6. Microphone
7. Web Cam
8. Bar Code Reader
9. OCR-Optical Character Reader
10. MICR-Magnetic Ink Character Reader
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने इनपुट डिवाइस क्या है और इसके कुछ उदहारण को हमने देखा। इनपुट डिवाइस के कार्य के बारे में हमने जाना। किस इनपुट डिवाइस का क्या काम होता है उसके बारे हमने जाना। अगर आपका कोई सवाल है तो हमने कमेंट बॉक्स में पूछे।
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताए। हमारे अन्य आर्टिकल पढ़े और इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें।