प्रिंटर क्या है? प्रिंटर के सभी प्रकार के बारे में समझें।

5/5 - (2 votes)

अगर आप जानकारी खोज रहे हो प्रिंटर क्या है के बारे में तो पढ़े Printer kya hai in hindi जिसमें सभी तरह के प्रिंटर के प्रकार की जानकारी आपको मिलेंगी। एग्जाम में प्रिंटर से बहुत से क्वेश्चन बनते है आपको इसे अच्छे से पढ़ना चाहिए। यह सबसे जरूरी टॉपिक है कंप्यूटर का।

Character Printer
प्रिंटर क्या है? प्रिंटर के सभी प्रकार के बारे में समझें। 6

प्रिंटर क्या है?

प्रिन्टर एक मुख्य आउटपुट डिवाइस है जिसके द्वारा प्रिन्टेड कॉपी या हार्ड कॉपी कागज पर प्राप्त होता है। इसका उपयोग स्थायी दस्तावेज (Permanent Document तैयार करने के लिए होता है।

Online Ghar Baithe Laptop Se Paise Kaise Kamaye In Hindi: 17 Solid Ways

प्रिंटर कितने प्रकार के होते

कम्प्यूटर प्रिन्टर को मुख्यतः तीन समूहों में बाँटा जाता है:

1. कैरेक्टर प्रिंटर (Character Printer)

Character printer ऐसा प्रिंटर है जो एक बार में एक कैरेक्टर प्रिन्ट करता है। इसे सीरियल प्रिन्टर भी कहते हैं। कैरेक्टर प्रिन्टर 200-450 कैरेक्टर / सेकेन्ड प्रिन्ट करता है।

character printer in hindi
प्रिंटर क्या है? प्रिंटर के सभी प्रकार के बारे में समझें। 7

2. लाइन प्रिंटर (Line Printer)

लाइन प्रिंटर एक बार में एक लाइन प्रिन्ट करता है। यह तीव्र गति से कार्य करता है। लाइन प्रिन्टर 200-2000 कैरेक्टर/मिनट प्रिन्ट करता है।

Page Printer
प्रिंटर क्या है? प्रिंटर के सभी प्रकार के बारे में समझें। 8

3. पेज प्रिंटर (Page Printer)

यह एक बार में पूरा पेज प्रिन्ट करता है। यह विशाल डेटा का प्रिन्ट लेने में सक्षम होता है।

प्रिन्ट करने के तरीके (Manner) के अनुसार प्रिंटर दो प्रकार के होते हैं?

अगर आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो यह सबसे जरूरी है। आपको अच्छे से समझना होगा क्युकी एग्जामिनर इन्ही प्रिंटर के प्रकार से प्रश्न पूछता है।

Impact Printer
प्रिंटर क्या है? प्रिंटर के सभी प्रकार के बारे में समझें। 9

1. इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer) और उसके प्रकार

इम्पैक्ट प्रिंटर कागज, रिबन तथा कैरेक्टर तीनों प एक-साथ चोट कर डेटा प्रिन्ट करता है। इम्पैक्ट प्रिन्टर भी कई प्रकार के होते हैं। इम्पैक्ट प्रिंटर के प्रकार:

  1. डॉट मैट्रिक्स इम्पैक्ट प्रिंटर (Dot Matrix Impact Printer)
  2. डेजी व्हील इम्पैक्ट प्रिंटर (Daisy wheel Impact Printer)

डॉट मैट्रिक्स इम्पैक्ट प्रिंटर (Dot Matrix Impact Printer) क्या है?

यह एक कैरेक्टर प्रिन्टर है। जिसमें एक प्रिन्ट हेड होता है जो आगे-पीछे तथा ऊपर-नीचे घूमता है। यह स्याही लगे रिबन पर चोट कर प्रिन्ट करता है। यह 80 कॉलम तथा 132 कॉलम दो तरह की क्षमताओं में आता है। इसमें प्रिन्टिंग खर्च बाकी प्रिन्टरों की अपेक्षा कम आता है लेकिन प्रिन्ट की गुणवत्ता और स्पीड दूसरे प्रिन्टर के मुकाबले कम होती है। इसमें एक बार में केवल एक रंग का प्रिन्ट लिया जा सकता है इसलिए इसे मोनो प्रिन्टर भी कहते हैं। इसकी क्षमता को डी पी आई (Dots Per Inch) में मापा जाता है।

डेजी व्हील इम्पैक्ट प्रिंटर (Daisy wheel Impact Printer) क्या है?

यह भी कम्प्यूटर प्रिन्टर है जिसमें प्रिन्ट हेड की जगह डेजी व्हील लगा होता है जो प्लास्टिक या धातु का बना होता है। व्हील के बाहरी छोर पर अक्षर बना होता है। एक अक्षर को प्रिन्ट करने के लिए डिस्क को घूमाना पड़ता है, जब तक पेपर तथा अक्षर सामने न आ जाये । तब हैमर व्हील पर चोट करता है तथा अक्षर रिबन को चोटकर कागज पर एक अक्षर प्रिन्ट करता है। इससे ग्राफ या चित्र प्रिन्ट नहीं किया जा सकता है । यह शोर करने वाला तथा धीमी छपाई करता है।

2. नन इम्पैक्ट प्रिंटर (Non Impact Printer) और उसके प्रकार

यह ध्वनि मुक्त प्रिन्टर है क्योंकि इसमें प्रिन्टिंग हेड कागज पर चोट नहीं करता है। नन इम्पैक्ट प्रिन्टर भी कई प्रकार के होते हैं। नन इम्पैक्ट प्रिन्टर के प्रकार:

  1. इंकजेट प्रिंटर (Inkjet Printer)
  2. लेजर प्रिंटर (Laser Printer)
  3. थर्मल प्रिंटर (Thermal Printer)

इंकजेट प्रिंटर (Inkjet Printer) क्या है?

यह नन इम्पैक्ट कैरेक्टर प्रिन्टर है। यह इंकजेट तकनीक पर कार्य करता है। यह दो तरह के होते हैं मोनो और रंगीन | इसमें स्याही के लिए कार्टरिज (cartridge) लगाया जाता है। स्याही को जेट की सहायता से छिड़ककर कैरेक्टर तथा चित्र प्राप्त होता है। इसकी गुणवत्ता तथा स्पीड दोनों कम होती है, तथा इसमें प्रिन्टिंग खर्च भी ज्यादा आता है।

लेजर प्रिंटर (Laser Printer) क्या है?

यह तीव्र गति का पेज प्रिन्टर है। इसमें लेजर बीम की सहायता से ड्रम पर आकृति बनाता है। लेजर (बीम) ड्रम पर डालने के फलस्वरूप विद्युत चार्ज हो जाता है । तब ड्रम को टोनर में लुढ़काया जाता है, जिससे टोनर ड्रम के चार्ज भागों पर लग जाता है। इसे ताप तथा दवाब के संयोजन से कागज पर स्थानान्तरित कर दिया जाता है जिससे प्रिन्ट प्राप्त होता है। यह थर्मल तकनीक पर काम करता है। यह दो तरह के होते हैं–मोनो और रंगीन | इसकी गुणवता और स्पीड दोनों बाकी प्रिन्टरों की तुलना में काफी से बेहतर होती है।

थर्मल प्रिंटर (Thermal Printer ) क्या है?

इसमें थर्मोक्रोमिक (Thermochromic) कागज़ का उपयोग किया जाता है। जब कागज थरमल प्रिन्ट हेड से गुजरता है तो कागज के ऊपर स्थित लेप (coating ) उस जगह काला हो जाता है जहाँ यह गर्म होता है तथा प्रिन्ट प्राप्त होता है। यह डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर की तुलना में तीव्र तथा ध्वनिरहित होता है। इसमें प्रिन्ट की गुणवत्ता अच्छी होती है।

निष्कर्ष

आज हमने प्रिंटर के सभी प्रकार के बारे में जाना उनकी परिभाषा को जाना और एक प्रिंटर किस तरह से काम करता है उसे समझा। अगर आपको कोई सवाल है प्रिंटर क्या है को लेकर हमारे इस आर्टिकल से जुड़ा तो हमे कमेंट करें।

FAQ’s – प्रिंटर

प्रिंटर क्या है हिंदी?

प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है जो दस्तावेज की फोटो कॉपी बनाने के काम आता है।

प्रिंटर का क्या उपयोग है?

प्रिंटर का उपयोग हम डिजिटल दस्तावेज़ को पीजिकल दस्तावेज के रूप में करते है। जिस से हम उसे अन्य कामो के लिए उपयोग कर सकें।

प्रिंटर कैसे डिवाइस है?

प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है।

प्रिंटर किसका उदाहरण है?

प्रिंटर आउटपुट डिवाइस का उदाहरण है।

हमारे अन्य आर्टिकल जरूरी पढ़े जो कंप्यूटर के बारे में हमने लिखें। आप कंप्यूटर के बारे में पूरी जानकारी हमारे इन ब्लॉग से ले सकते है। हमारे इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें।

Sharing Is Caring:
Avatar of Pardeep

मेरा नाम प्रदीप है। इस ब्लॉग पर आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, ऑनलाइन जॉब, तकनीक, कंप्यूटर, टिप्स ट्रिक, सेल्फ हेल्प और स्वास्थ्य की जानकारी शेयर करते हूँ।

Leave a Comment