सबसे अलग कैसे दिखे | 15 जबरदस्त तरीका अपनाएं और आकर्षक दिखें

5/5 - (38 votes)

क्लास में सबसे अलग कैसे दिखे: हर कोई चाहता है की वह attractive dikhe. आज यहाँ आपको इस लेख में हम बताने वाले है आप सबसे अलग कैसे बने सकते हैं

हर किसी को चाहत है की वह sabse alag kaise dikhe और उसी की चर्चा हो हर जगह। जहाँ से निकले लोगों का ध्यान उसी कोई और हो लोग उसे पसंद करे और उसे फॉलो करे। अगर आप जाना चाहते है अपना व्यक्तित्व प्रभावशाली कैसे बनाये? तो यह लेख आपके लिए ही है।

सबसे अलग कैसे दिखे
सबसे अलग कैसे दिखे | 15 जबरदस्त तरीका अपनाएं और आकर्षक दिखें 3

हमे दुसरो से अलग दिखने के लिए कुछ ऐसा करना होगा जो कोई नही करता आप ने अगर ध्यान दिया हो तो कुछ ऐसे लोग जो रातों रातो फेमश हो जाते है जो कुछ अलग करते है। जैसे नीरज चोपड़ा। सबसे अलग दिखने के लिए क्या उपाय करे आइए जानते है।

Table of Contents

सबसे अलग कैसे दिखे?

सबसे अलग दिखने के लिए हमे अपने अंदर के उस प्रभावशाली व्यक्तित्व को पहचाना होगा। जिसे लोग पसंद करते है हर किसी में कोई न कोई खूबी होती है। जिसे हम लोगो को दिखा कर लोगो का ध्यान अपनी और आकर्षित कर सकते है। इस लेख में आपको अट्रैक्टिव कैसे दिखे और अपने अदंर के टेलेंट को कैसे पहचाने उसने मदद मिलेंगी।

Ghar Baithe Laptop Se Paise Kaise Kamaye [₹91000 हर महीने]

सबसे अलग दिखने के लिए 15 तरीके

जैसा की हमने आपको बताया है की सबसे अलग दिखना है तो कुछ ऐसा करो जो कोई नहीं करता। यहाँ आपको सबसे अलग दिखने के लिए 15 तरीके बताए गए हैं:

1. नए लोगों से मिलिए

सबसे अलग बनने का यही सबसे ज्यादा तरीका माना गया है। जब आप किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं तो उस व्यक्ति से आप कुछ नया सीख पाएंगे। वह किस तरह लाइफ स्टाइल जीता है, कैसे कपड़े पहनता है, उसका बोलने का तरीका, उसके रहन-सहन को आप देख पाएंगे। और उसके अंदर जो कुछ अच्छा है वह आप अपने life के अंदर लागु करके खुद को और अधिक बेहतर बना पाएंगे।

2. दूसरों के काम की तारीफ करें

जब आप किसी दूसरे के काम की तारीफ करते हैं तो सामने वाले के ऊपर एक बहुत ही अच्छा effect पड़ता है। वह आपके बारे में जान पाता है कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं। वह आपको समझ सकता है, कि आप दूसरों के काम को देखकर impress होते हैं। उनके काम को देख कर आप कैसा लगता है। अपना एक feedback उसे जरूर दें। अगर वह कहीं पर गलती करें। आपने बताकर उस गलती को ठीक करवा सकते हैं। जिससे उनकी मदद ही होगी।

3. अहंकार को छोड़ कर कुछ नया सीखते रहो

सबसे अलग व्यक्तित्व वाले व्यक्ति की एक अच्छी पहचान यह है कि वह कभी भी अहंकार नहीं करता। वह कभी भी यह नहीं सोचता की उसे सब कुछ आता है। वह हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करता है। आप भी बहुत कुछ सीख सकते हैं जैसे आप कई तरह की भाषा सीख सकते हैं। आने वाला युग कंप्यूटर का है तो आप कंप्यूटर के कोर्स कर सकते हो। सेल्फ इंप्रूवमेंट, बिजनेस, टाइम मनेजमेंट, योग, बोलने के नए तरिके और भी बहुत कुछ आप घर बैठे सिख सकते है।

अगर आपको दुसरो के सामने सबसे बहतर अलग दिखना है तो आपको Personal development course को करना चाहिए। आप udemy.com वेबसाइट पर आपको सभी तरह के कोर्स मिलेंगे।

4. दूसरों में कमियाँ निकालना बंद करें

अगर आप दुसरे लोगों में कमियां खोजते रहते हैं। की वो व्यक्ति ऐसा है, वह व्यक्ति वैसा है, वह कभी किसी के काम नहीं आता, उसने मुझे ऐसा बोला, उसने मेरे साथ ऐसा किया, और भी दुनिया भर की कमियां हर व्यक्ति में आप निकाल रहे हैं। और आप अपनी कमियों को खोजने की जरूरत ही नहीं समझ रहे। तो आप कभी भी दूसरो अलग नहीं बन सकते। आपको सबसे अलग बनना है तो आपको सब लोगों को एक समान समझना होगा।

किसी में कोई गलती नहीं निकलनी है। आपको उस व्यक्ति को समझना होगा, जिसके साथ आप रहते हैं। वह आपसे क्यों नाराज है। आपकी मदद क्यों नहीं कर रहा है। यहाँ समझने की जरूरत होती है, दूसरों में कमियां निकालने की जरूरत नहीं है। यहां पर अगर आपको कहीं पर कमी निकालनी है तो अपने जीवन के बारे में अपने बारे में आप देखिए। कि आप कहां पर गलती कर रहे हैं। तभी आप सबसे अलग और अट्रैक्टिव देखेंगे।

5. First impression बहुत अच्छा हो

जब आप किसी से मिलने जाए तो आपको यह बात हमेशा ध्यान रखिए कि आपको उसके सामने बहुत अच्छा दिखना है। क्योंकि frist impression ही last impression रहता है। आपको हमेशा फर्स्ट इंप्रेशंस बहुत अच्छा रखना है। यह सबसे अलग दिखने का एक शानदार तरीका होगा। जब भी आप किसी नए व्यक्ति से या अपने किसी दोस्त, रिश्तेदार से मिलने जाती/जाते हैं। तो आपको हमेशा अपने आप को हमेशा तैयार रखना है। अगर कोई बड़ा व्यक्ति आपसे मिलता है तो उसके नमस्ते करें, पैरों को छुवे और अपने दोस्तों के साथ हमेसा हस कर गले मिले।

6. ज्यादा ना बोलें

जब आप किसी भी व्यक्ति से मिलते हैं तो आपको हमेशा उसकी बात को सुनने पर ध्यान देना है। कभी भी उसकी बात को बीच में नहीं काटना और हमेशा इतना ही बोलना जितना जरूरत हो। आपसे जितना पूछा जाता है। उतना ही जवाब दें यह एक अच्छे और प्रभावशाली व्यक्तित्व की पहचान होती है। कि वह बात को बहुत गौर से सुन रहा है और अपना जवाब बहुत ही अच्छे तरीके से दे रहा है बिना अधिक बोलें।

7. बात बात पर क्रोधित ना हों

यह सबसे अधिक ध्यान रखने वाली बातें। आपको बात बात पर क्रोधित नहीं होना है। क्योंकि जो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो जाती/जाते हैं। उनका कोई दोस्त नहीं बनता, उनके पास लोग बैठना पसंद नहीं करते, उनके साथ रहना लोग पसंद नहीं करते। अगर आप इस तरह का व्यक्तित्व रखते हैं तो आपको बहुत मुश्किल होने वाली है। क्योंकि आपने देख लिया होगा। अगर आपने छोटी-छोटी बातों को नोटिस कर उन पर गुस्सा उठाना शुरू किया था।

तो आपको धीरे-धीरे सभी छोड़ कर जा चुके होंगे। आपसे लोग बहुत कम बोल रहे हैं। अभी सही समय है कि आप अपने उस गलती को सुधारें। और फिर से कुछ नए दोस्त और पुराने दोस्तों से मिले। हंसकर हमेशा बातें करें। अगर आप पर कोई किसी तरह का joke कर रहा है, तो आप हंस कर उसे डाल सकते हैं ,यह सबसे अच्छा तरीका है ,लोगों के साथ मेल मिलाप बनाने का और सबसे अच्छा बनने का।

8. लोगो की हमेशा मदद करें

सबसे अलग दिखना है तो आज से ही इस काम को जरूर शुरू कर दें। आपको हमेशा दूसरों की मदद करते रहना है। इससे आपकी चर्चा आपके एरिया में चारों तरफ होने लगेगी। यह शुरुआती समय में आपको अजीब लगेगा। लेकिन लोग आपको हमेशा अच्छा बताएंगे। आपसे हमेशा हंसकर बातें करेंगे। और आपको जब जरूरत होगी तो आपकी मदद करने के लिए भी बहुत से लोग आपके साथ खड़े होंगे।

आप इसे खुद प्रैक्टिकल करके देख सकते हैं। इसमें आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। क्योंकि अगर किसी को कुछ नहीं आता और वह दूसरों की मदद करने की थोड़ी सी भी कोशिश करता है। तो उसको हमेशा लोग अच्छा ही बताते हैं। आप इस काम को आज से शुरू कर सकते हैं। सबसे पहले आप हमारी मदद कर सकते हैं। आप इस लेख को अपनी फेसबुक,  व्हाट्सएप पर शेयर करें। और इसके लिए हम आपको धन्यवाद पहले ही बोल रहे हैं।

9. बाडी लैंग्वेज पर फोकस करें

Focus on your body language: हमने अक्सर देखा है कि बहुत से लोग अजीब तरह की हरकतें करते रहते हैं .जैसे वो कहीं चेयर पर बैठे हैं और अपने पैरों को एक पैर पर रखकर हिलाते रहते/रहती हैं।  पैरों को लम्बा फैलाकर बैठते है। इधर-उधर चलते हैं तो अपने हाथों से दूसरों को टच करते रहते हैं। कभी किसी का कुछ खींच दिया तो कभी किसी के साथ कोई और हरकत कर दी।

यह सब बचकानी हरकतें आप को छोड़नी होंगी। अगर आप इस तरह की कोई भी हरकत करते हैं तो इससे आप सबसे अलग तो दिखती हैं। लेकिन यह आपकी इमेज लोगों के अंदर खराब करता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखना आपको हमेशा खुद को शांत रखना है। और आप कहीं पर जा रही/रहे हैं तो आपको हमेशा प्रोफेशनल व्यक्ति की तरह चलना है। कहीं पर बैठे हैं तो आपको हमेशा एक प्रोफेशनल व्यक्ति की तरह बैठना है।

10. खुद को रखें फिट

जीवन में सबसे अलग दिखने के लिए आपको हमेशा खुद पर ज्यादा समय लगाना है। कहने का मतलब यह है कि आपको हमेशा अपने शरीर को फिट रखने के लिए योगा, एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। आप सुबह जल्दी उठकर रनिंग के लिए जा सकती/सकते  है। आप सुबह या श्याम को योगा या एक्सरसाइज करना शुरू करें। आप जिम भी ज्वाइन कर सकते हैं। आप जिम के कुछ gym equipment अपने घर पर मांगा कर घर पर ही होम वर्क आउट करके आप अपनी बॉडी को फिट रख सकती/सकते हैं। अब जितना समय अपने शरीर को फिट रखने पर लगाएंगे उतना ही आप स्वस्थ रहेंगे और आप एक्टिव बॉडी प्राप्त करेंगे।

11. Dressing sense को improve करें

यह समस्या हमेशा लड़कों के साथ मैंने देखी है कि उनको Dressing sense को improve करना ही नहीं आता। लड़कियां Dressing sense पर ध्यान देती हैं और वो इसलिए भी अधिक attractive दिखती है।  लेकिन लड़कों को इस चीज की जानकारी ही नहीं होती। किस तरह की पैंट शर्ट पहननी चाहिए।

अगर आप एक लड़के हैं तो आप इस काम में अपनी बहन, माता या अपनी grilfriend की मदद ले सकते हैं। वह आपको बताते देगी कि आपको किस तरह के कपड़े बहुत अच्छे लगते है। और आप उसी तरह के कपड़े पहनना शुरू कर दें। इसे आप बहुत ही कम समय में सबसे अलग दिखने लग जाएंगे। क्योंकि एक पहनावा ही है जो व्यक्ति  की पर्सनैलिटी और उसकी लुक के हिसाब से उसको दूसरों से अलग दिखाता है।

12. चेहरे को चमकाएं

Shine your face: यह सबसे जरूरी है कि आप अपने चेहरे पर भी ध्यान दें। चेहरे को स्मार्ट बनाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप चेहरे की एक्सरसाइज करें, चेहरे की बहुत सारी एक्सरसाइज की वीडियो आपको youtube पर मिल जाएगी। दूसरा आप अपने चेहरे को अट्रैक्टिव बनाने के लिए face wash और cream का प्रयोग कर सकते हैं जो आपके चेहरे की चमक को बढ़ाएगा। आज के समय में बहुत अच्छे face wash और cream आपको मिलेंगे। best face wash cream for men, और face wash cream for women amazon पर देखें।

13. बोलने का अंदाज प्रभावशाली बनाएं

Make your speaking style impressive: यह बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन अगर आप जरा सी मेहनत करते हैं। थोड़ी सी प्रैक्टिस करते हैं तो आप अपने बोलने के अंदाज को बहुत ही अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। इसके लिए आपको अपने communication skill पर ध्यान देना होगा। आपको हमेशा अच्छे से वाक्य  को बोलना होगा। आप किसी से हिंदी में बात करें या अंग्रेजी में बात करें। आपको हमेशा gremmar यानी व्याकरण पर ध्यान रखना है। अगर आप हिंदी के बहुत अच्छे जानकार हैं। तो आपको हमारी इस लेख में भी 5-10 परसेंट तक कमियां देखने को मिल सकती हैं। 

लेकिन अगर आप किसी से बात करते हैं। और आप वहां पर 1% भी गलती नहीं करते व्याकरण की तो आप अपने बोलने का अंदाज प्रभावशाली बना सकते हैं। इसके लिए आप अखबार पढ़ सकते हैं, बहुत सारे ब्लॉग पढ़ सकते हैं, या किताबें पढ़ सकते हैं। आप जितना पढ़ेंगे आपको उतना ही अधिक अनुभव होता जाएगा। आप खुद की communication skill को बेहतर बना पाएंगे। आप ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं। अपनी कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने के लिए udemy.com पर आपको ऐसे ही बहुत सारे कोर्स मिल जाएंगे जहां पर आप बहुत कुछ सीख सकती/सकते हैं।

14. कार्य को smartness दिखाकर करे

अगर आपको कोई काम दिया जाए तो। आप उसे जितना जल्दी और जितना बेहतर तरीके से कर सकते हैं। आप जरूर करें इसके लिए आपको स्मार्ट तरीके को फॉलो करना होगा। टेक्नोलॉजी का सहारा लेना होगा। और यह सब चीजें आप जितना अधिक सीखने पर ध्यान देंगे। तभी आपको पता चलेगी। आप अपनी फील्ड से लेकर किसी दूसरी फील्ड तक अगर जाते हैं, तो सब में कुछ ना कुछ आपको अलग सीखने को मिलेगा। आप जितना सीखते जाएंगे, आपका दिमाग उतना ही तेज और स्मार्ट बनता जाएगा। और आप कार्य को स्मार्टनेस तरीके से जल्दी कर पाएंगे और दूसरे लोगों में सबसे अलग और सबसे बहतर बन पाएगे।

15. स्टाइलिश बने

स्टाइलिश कैसे दिखे: यह हमारा सबसे अलग दिखने का आखिरी तरीका है। यहां पर थोड़ा आपको अपने हेयर स्टाइल, कपड़ों की स्टाइल, और कुछ गैजेट्स का सहारा लेना होगा जिसमें स्मार्ट वॉच, स्मार्टफोन, ब्रांडेड शूज आप अपने बजट के हिसाब से सिलेक्ट कर सकते हैं। आपको कोई ऐसी हेयर कटिंग खोजनी होगी जो आपके चेहरे के हिसाब से आप पर अच्छी लगती हो। उसे देखकर लोग आपकी तारीफ करें और आपको कॉपी करें। जब लोग आपके स्टाइल को कॉपी करने लग जाए तो आप समझ जाना कि आप दूसरों से अलग हैं और कुछ नया कर रहे हैं।

अभी हमे सबसे अलग दिखने के लिए कुछ छोटी छोटी बातें जानेगे जिन्हें जानकर आप आपने आप में थोड़ा बहुत बदलाव करके दुसरो से अलग दिख सकते है। घर बैठे ऑनलाइन जॉब हिंदी करें [वेतन ₹10000 – ₹ 25000]

सबसे अलग बनने के 21 टिप्स

अभी कुछ बहतरीन टिप्स हम जानगे जिन्हें फॉलो करके आप सबसे अलग और आकर्षक बन सकते हो:

  1. अगर आप कॉलेज में है तो आप को कोई रोक टोक नही होगी। इसलिए आप अपनी लुक के हिसाब से दाढ़ी और मुछे रखे। दाढ़ी और मुछे के साथ आप कुरता पजामा पहने (जाट) आपको लोगो से बहुत समान मिलेगा। लोगो का ध्यान आपकी और खीचा चला आयेगा।
  2. जिम को ज्वाइन करके अपनी body attractive बना सकते हैं।
  3. लड़के हो या लड़कियाँ यह टिप दोनों के लिए बहुत काम की है आप chasma का प्रयोग कर सकते है।
  4. हेयर कट सबसे अधिक जरूरी होता है। कुछ लोगो के बाल इतने लम्बे होते है की लडकियों को पीछे छोड़ देते है।
  5. आप हेड फ़ोन अपने गले में रखे।
  6. सबसे मीठा बोले
  7. हमेसा up to date रहे।
  8. हमेसा खुश रहे अपने चहरे पर हमेसा एक अच्छी सी स्माइल (Good Smile) रखे।
  9. दुसरो की सहयता करे।
  10. अपने माता पिता की काम में हमेसा सहायता करे।
  11. हमेसा कुछ नया करने की कोशिश भी आपको सबसे अलग बनाएगी।
  12. Quick Decision: आप तुरंत निर्णय लेने वालो बनों जो कोई नही करता। क्युकि तुरंत निर्णय लेना सबके बसमे नही होता।
  13. कभी भी किसी बात का घमंड ना करे|
  14. नसे की चीजों का सेवन ना करे।
  15. किसी की बुराई ना करे।
  16. हमेसा अपने दोस्तों व साथियों के सामने दिखवा करने से बचे।
  17. किसी को छोटा महसूस न होने दे।
  18. अपने से बड़ो का समान करे।
  19. दुनिया में सबसे बुरी बात किसी का दिल दुखाना होता है तो किसी का भी दिल ना दुखाये।
  20. किसी की मजबूरी का फायदा ना उठाये।
  21. जितना हो सकते उतना लोगो के साथ हमेसा गुल मिल कर रहे। सबसे अलग दिखना कई बार जरूरी नही होता। अपने आपको लोगों के हिसाब से डालने की कोशिश करे।

एक जरूरी बात: आखिर में भाई अगर भगवान ने ही अच्छी लुक आपको दी होगी तो आपको कुछ करने की जरूरत नही है आप वैसे ही सबसे अलग है एक बात और आपकी पहचान आपके संस्कार करवाते है दिखवा नही। घर बैठे ऑनलाइन जॉब कैसे करें

Conclusion

हमें उम्मीद है आपको अच्छा जवाब मिला होगा आपके सवाल सबसे अलग कैसे दिखें का। इस लेख में एक बात बहुत ही कॉमन थी खुद की कमियों को ठीख करने को लेकर। अगर आपने इसे घ्यान पूर्वक पढ़ा होगा तो आप समझ पाए होंगे की खुद को Attractive कैसे बनाएं?

FAQ’s – सबसे अलग कैसे दिखे

मॉडर्न कैसे दिखे?

अगर आपको मॉडर्न दिखना है तो आपको हमेशा new fashion को फॉलो करना होगा। इसके लिए आप fashion की मैगजीन को पढ़े, फैशन ब्लॉग पढ़े, टीवी पर फैशन के शो देखें, टेक्नोलॉजी का यूज करें और अपने देश और आस पास की खबरों की जानकारी रखें। इसके लिए आप न्यूज़ पेपर पढ़े और न्यूज़ चैनल को देखें।

क्यूट कैसे दिखे?

क्यूट दिखने के लिए आपको अपने face को attractive बनाना होगा। इसके लिए आपको daily exercise करनी होगी। अपने चहरे को साफ रखना होगा इसके लिए आप face wesh और cream का उपयोग कर सकते हैं। और हमेशा एक हल्की सी smile अपने face पर रखें। आप कुछ ही समय में क्यूट दिखें गे।

क्लास में सबसे सुंदर कैसे दिखे?

क्लास में सबसे सुंदर दिखने के लिए आपको अच्छे कपड़े पहनने चाहिए। अपने आपको फिट रखना होगा इसके लिए आपको हर दिन एक्सरसाइज करनी होगी। अगर आप दुबले पतले है तो आपको साथ में अच्छा भोजन लेना चाहिए जो आपके शरीर के विकाश के लिए जरूरी है।

बिना मेकअप के सुंदर कैसे दिखे?

15 दिन में बिना मेकअप के सुंदर दिखे: हर दिन सुबह जल्दी उठे उसके बाद एक गिलाश गर्म पानी पीकर एक्सरसाइज करें। ध्यान रखें एक्सरसाइज करते समस्य आपको पसीना आना चाहिए। उसके बाद गर्म पानी से स्नान करें। और अच्छा पोस्टिक भोजन करें जिसमें विटामिन प्रोटीन शामिल हो।

क्या आकर्षक लोगों की कॉपी कर आकर्षक बना जा सकता है?

Yes, अगर आप किसी आकर्षक व्यक्ति को देखते है और उसके लाइफ स्टाइल को फॉलो करते है तो आप भी आकर्षक बन सकते है।

क्या आकर्षक बनने के लिए शारीरिक खूबसूरती काफी है?

yes, लड़कियों के लिए यह काम सबसे आसान है। शरीर को देख कर लड़के या लड़कीया एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते है। ऐसा शरीर में बनने वाले डोपामिन हार्मोन के कारण होता हैं। लेकिन जिन लोगों की शारीरिक खूबसूरती नहीं है तो वह अपने टेलेंट के दम पर पुरे समाज को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।

एक दिन में आकर्षक बनने का क्या तरीका है?

एक दिन में आकर्षक बनने का एक ही तरीका है वो आपकी शारीरिक खूबसूरती। लेकिन यह 20% ही काम करेंगी बाकि काम हुनर कर करेगा। अगर आप लड़की है और लड़के को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है तो यह 100% काम करेगा।

अगर आपका कोई प्रश्न है तो आप निचे कमेंट कर सकते है। अगर आपके पास कोई सुझाव है तो आप हमे बता सकते है।

Sharing Is Caring:
Avatar of Pardeep

मेरा नाम प्रदीप है। इस ब्लॉग पर आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, ऑनलाइन जॉब, तकनीक, कंप्यूटर, टिप्स ट्रिक, सेल्फ हेल्प और स्वास्थ्य की जानकारी शेयर करते हूँ।

Leave a Comment